फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घर से मंदिर गई नाबालिग वापस नहीं लौटी, अपहरण का केस दर्ज

Tue, 17 Sep 2024 07:17 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। महिला थाना हमीरपुर में एक नाबालिग लड़की के अपहरण मामला दर्ज हुआ है। तहसील भोरंज निवासी महिला ने पुलिस को दी शिकायत में कहा कि उसकी पोती रविवार दोपहर को करीब 1ः30 बजे घर से अपने छोटे भाई के साथ स्थानीय मंदिर में गई थी। इस दौरान वह छोटे भाई को एक जगह पर बैठाकर खुद कहीं गई। काफी देर तक इंतजार करने के बाद भी जब वह वापिस नहीं आई तो उनका पोता रोता हुआ शाम को घर पहुंचा और मामले की जानकारी दी। महिला ने अज्ञात व्यक्ति पर अपहरण करने का शक जाहिर किया है। एएसपी हमीरपुर राजेश कुमार ने कहा कि परिजनों की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है। नाबालिग लड़की की तलाश जारी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें