नादौन(हमीरपुर)। थाना क्षेत्र नादौन के अंतर्गत बलडूहक क्षेत्र के मझोट गांव से 17 वर्षीय नाबालिग लड़की घर से अचानक गायब हो गई। लड़की की माता अनिता कुमारी, पत्नी संजीव कुमार ने पुलिस को दी अपनी शिकायत में कहा कि लड़की के बारे में सब जगह पता कर चुके हैं, परंतु अभी उसका पता नहीं चल पाया। उन्होंने पुलिस से गुहार लगाई है कि लड़की को ढूंढा जाए। लड़की गत दिवस घर से सुबह 10 बजे यह कहकर निकली की वह अपनी बुआ के घर जा रही है। वह साथ में कपड़े और अपनी माता का मोबाइल फोन भी लेकर गई। लेकिन वह वहां नहीं पहुंची। ऐसे में परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। इस संबंध में थाना प्रभारी कुलदीप कुमार ने कहा कि संबंधित थानों में इसकी सूचना दे दी गई है और परिवार को भी आग्रह किया गया है कि वह अपने स्तर पर भी प्रयास जारी रखें।