फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपायुक्त आवास के निकट अग्निकांड में लाखों का नुकसान

विज्ञापन
हमीरपुर परिधिगृह के समीप जंगल में लगी आग बुझाने पहुंचे दमकल विभाग के कर्मचारी। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
हमीरपुर। नगर परिषद के वार्ड नंबर एक हीरानगर में उपायुक्त आवास के साथ लगते जंगल सहित तीन अग्निकांड में लाखों की वन संपदा और संपत्ति राख हो गई है। शनिवार सुबह हीरानगर के जंगल में लगी आग पर काबू पाने के लिए दमकल विभाग को छह घंटे की मशक्कत करनी पड़ी। शाम तीन बजे आग पर काबू पाया गया। लेकिन दो घंटों बाद दोबारा इसी जंगल में आग भड़क गई। दमकल विभाग की टीम दोबारा आग बुझाने के लिए रवाना हो गई। इसके अलावा सास्त्र गांव में जंगल की आग में हजारों की वन संपदा सहित एक व्यक्ति साहबदीन की घास की 400 गड्डियां जलकर राख हो गई। व्यक्ति को 40 हजार का नुकसान हुआ है। वहीं, 50 लाख की संपत्ति को दमकल विभाग ने बचाया है। हीरानगर में भी आग पर काबू पाकर विभाग ने एक करोड़ की संपत्ति को बचाया है। हालांकि करीब 30 हजार की वन संपदा जलकर राख हो गई और ट्रांसफार्मर को भी नुकसान पहुंचा है। स्टेशन फायर ऑफिसर राजेंद्र चौधरी ने कहा कि हीरानगर में आग पर काबू पाया गया। लेकिन यहां शाम को दोबारा आग लग गई। सास्त्र में जंगल और व्यक्ति के घास को नुकसान पहुंचा है। लोग गर्मियों में घासनियों में आग न लगाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें