फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: करेर के पास अनियंत्रित होकर गिरा दूध का टैंकर

विज्ञापन
विज्ञापन
हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल, मौके पर पहुंची पुलिस, दुर्घटना के कारणों की हो रही जांच
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोटा (हमीरपुर)। पुलिस चौकी भोटा के तहत शुक्रवार देर रात एक दूध का टैंकर ऊना से मंडी नेरचौक के लिए जा रहा था। करेर के पास अचानक टैंकर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गया। हादसे में टैंकर के चालक को गंभीर चोटें आईं हैं। टैंकर चालक मंडी जिला के कोटली गांव का रहने वाला है। शाम के समय अचानक से गाड़ी में तकनीकी खराबी आने के चलते टैंकर सड़क से नीचे करीब 10 से 20 फीट गहरी खाई में गिर गया। टैंकर चालक को स्थानीय लोगों की मदद से एंबुलेंस के माध्यम से भोटा के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा गया। जहां पर उसका उपचार चल रहा है। टैंकर चालक को सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं मौके पर पहुंचे भोटा पुलिस सहायता कक्ष प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि मौके पर पहुंचकर दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।
समाचार : सोनम शर्मा : अशोक कुमार
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें