फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: चिमनी का लेंटल गिरने से प्रवासी व्यक्ति की मौत

Wed, 02 Apr 2025 06:55 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन

हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर के तहत कुठेड़ा मझोग में चिमनी का लेंटल गिरने से प्रवासी व्यक्ति की मौत हो गई है। मृतक की पहचान पुरुषोतत्त निवासी ओडिशा के रूप में हुई है। प्रवासी व्यक्ति का परिवार 1975 से यहां पर रह रहा है। कुठेड़ा में मंगलवार दिन के समय प्रवासी रसोईघर की चिमनी के निर्माण कार्य में लगा हुआ था। सप्ताह भर पहले चिमनी का लेंटल डाला था। मंगलवार को वह शटरिंग हटा रहा था कि इस दौरान चिमनी का लेंटल प्रवासी व्यक्ति पर गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने प्रवासी को अस्पताल पहुंचाया लेकिन चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। एसपी भगत सिंह ने कहा कि प्रवासी व्यक्ति की मौत हुई है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें