फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला चौरी में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रधानाचार्य सरिता दुबे ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस दौरान स्कूल में दसवीं और बारहवीं कक्षा के मेधावी विद्यार्थियों को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। प्रधानाचार्य ने कहा कि अध्यापकों की मेहनत और लग्न के परिणामस्वरूप बच्चों ने अच्छे अंक प्राप्त करके स्कूल का नाम रोशन किया है। उन्होंने कहा कि स्कूल में बारहवीं कक्षा में 33 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी। अक्षित ने 458 अंक लेकर प्रथम, निशांत ने 435 अंक लेकर द्वितीय व अनमोल ने 434 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं, दसवीं कक्षा में 39 ने परीक्षा दी थी। इनमें पलक ने 666 अंक लेकर प्रथम, कशिश ने 663 अंक के साथ द्वितीय और नफीस ने 655 अंक लेकर तृतीय स्थान प्राप्त किया है। इस मौके पर स्कूल प्रबंधन समिति के प्रधान रमेश चंद्र सहित समस्त स्कूल स्टाफ सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें