बिझड़ी(हमीरपुर)। टैक्सी यूनियन बड़सर के सदस्यों ने शुक्रवार को निजी वाहनों में सवारियां ढोने की समस्या को लेकर थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा। टैक्सी यूनियन बड़सर ने प्रधान राजेश कुमार के नेतृत्व में सदस्यों ने कहा कि बड़सर बाजार में लोग निजी वाहनों में सवारियां ढोने का कार्य कर रहे हैं। जिससे उनकी अजीविका प्रभावित हो रही है। उन्होंने बड़सर प्रशासन और पुलिस प्रशासन से ऐसे वाहनों पर कड़ी निगरानी रखने का आग्रह किया है, ताकि हजारों रुपये टैक्स भरने वाले टैक्सी मालिकों को राहत मिल सके। थाना प्रभारी गुरबख्श सिंह ने टैक्सी यूनियन को आश्वासन दिया कि निजी वाहनों से यात्रियों को ढोने पर कड़ी नजर रखी जाएगी।