फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: गेस्ट टीचर्स भर्ती के विरोध में मुख्यमंत्री को भेजा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। प्रदेश बीएड बेरोजगार यूनियन की पदाधिकारी सुदेश ठाकुर, महासचिव निर्मला ठाकुर ने मंगलवार को उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा के माध्यम से मुख्यमंत्री को गेस्ट टीचर्स भर्ती के विरोध में ज्ञापन सौंपा। प्रधान बीएड बेरोजगार यूनियन राजेश गौतम ने कहा कि प्रदेश सरकार तुरंत प्रभाव से अभी हाल में हुई कैबिनेट बैठक में जो गेस्ट टीचर्स भर्ती का प्रारूप पास हुआ है, इसे वापस ले।
विज्ञापन


यह भर्ती बेरोजगार युवाओं के हित में नहीं है। पिछले कई वर्षों से नौकरी पाने की चाहत में हिमाचल प्रदेश का युवा वर्ग कमीशन की तैयारी और बैचवाइज भर्ती में अपनी बारी का इंतजार कर रहा है। हिमाचल प्रदेश का युवा वर्ग गेस्ट टीचर्स भर्ती का प्रारूप पास होने से अपने आप को ठगा सा महसूस कर रहा है। इस भर्ती में युवाओं को समानता के अवसर नहीं मिल रहे हैं। इस तरह की भर्तियां पहले भी शिक्षा विभाग में हुई है, जिनको बैक डोर एंट्री के नाम से जाना जाता है। इस भर्ती का प्रारूप बीएड बेरोजगार यूनियन को कतई मंजूर नहीं है। अत: शिक्षा विभाग में जितनी भी भर्तियां हों वे महज कमीशन और बैचवाइज तथा विभागीय आरएंडपी नियम के माध्यम से ही हों।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें