हमीरपुर। डॉ. राधाकृष्णन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल हमीरपुर के रेडियोलॉजी विभाग में मोमोग्राफी मशीन में कुछ तकनीकी खराबी आने से जांच रुक गई है। हालांकि, कॉलेज प्रशासन ने इसे दुरुस्त कर दिया लेकिन, मंगलवार को जांच के लिए आई महिलाओं को परेशानी झेलनी पड़ी। मेमोग्राफी मशीन का प्रोसेसर काम नहीं कर रहा था। इस कारण जांच कुछ देर के लिए रुक गई। मेडिकल कॉलेज के रेडियोलॉजी विभाग में मेमोग्राफी करवाने आई महिलाओं को इंतजार करना पड़ा। तकनीशियन ने इस समस्या का हल कर मशीन को सुचारु किया। एमएस डॉ. अनिल वर्मा ने कहा कि समस्या का समाधान कर दिया गया है।