हमीरपुर। जय भीम युवा मंडल बटराण के सदस्यों ने वीरवार को रविनगर में सफाई अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने प्राकृतिक स्रोतों की सफाई की। क्लब के सदस्यों ने मिलकर गांव में बनी बावड़ी के पानी को साफ किया और गांव में बने कुएं के आसपास सफाई की। युवा मंडल के सचिव रोहित भाटिया ने कहा कि हमें अपने प्राकृतिक स्रोतों को साफ रखना चाहिए, जिससे हम कभी भी उनका उपयोग कर सकते हैं। अभी गर्मियों के दिनों में पूरे गांव में पानी की समस्या रहती है। इससे सभी गांव वालों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। इसलिए आज युवा मंडल के सदस्यों ने मिलकर सभी पानी के स्रोतों को साफ किया। युवा मंडल के पूर्व प्रधान सनी कुमार ने कहा कि प्राकृतिक स्रोत हमारी धरोहर हैं और हमें हमेशा इनको बचा कर रखना चाहिए और हमेशा अपने प्राकृतिक स्रोतों को साफ सुथरा रखना चाहिए।