ताल (हमीरपुर)। अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई हमीरपुर की बैठक 26 जुलाई को सेवानिवृत्त मेजर रमेश चंद वर्मा की अध्यक्षता में संतोषी माता मंदिर लदरौर में होगी। इकाई हमीरपुर के उपाध्यक्ष एमसीपीओ ध्यान सिंह ढटवालिया ने कहा कि 26 जुलाई को भारतीय सेना के बहादुर जवानों ने अपनी बहादुरी का परचम लहराते हुए कड़ी मेहनत के साथ पाकिस्तानी सेना को धूल चटा कर कारगिल हिल पर विजय हासिल की थी। इसे विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है। जिला हमीरपुर के पूर्व सैनिक, वीर नारियां, विधवाएं और परिवार के सदस्य मंदिर में एकत्रित होकर अपने बहादुर बलिदानी सैनिकों को याद करते हुए श्रद्धांजलि देंगे। बैठक में ईसीएचएस और रिकॉर्ड्स ऑफिस से संबंधित समस्याओं की जानकारी रखने वाले पूर्व सैनिक, अधिकारी आएंगे। इस मौके पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद इकाई हमीरपुर के सदस्य ध्यान सिंह ढटवालिया, महासचिव ऑनरेरी कप्तान गांधी राम, कोषाध्यक्ष ऑनरेरी सूबेदार मेजर ध्यान चंंद व नायब सूबेदार दया सिंह पठानिया आदि ने जानकारी दी।