हमीरपुर। हिम आंचल पेंशनर्स संघ की मासिक बैठक सोमवार को जिला प्रधान केसी गौतम की अध्यक्षता में पेंशनर भवन हमीरपुर में हुई। संघ संस्थापक बीडी शर्मा ने वर्ष 2020 के कैलेंडर पेंशनरों को वितरित किए। पेंशनरों में वर्षों से मेडिकल खर्चे के बिलों का भुगतान न होने पर सरकार के प्रति आक्रोश जताया गया। महासचिव शंभू राम जसवाल ने बताया कि बैठक में पेंशनरों को आयकर बारे महत्वपूर्ण सुझाव दिए। खंडों की नियमित बैठकें करने पर बल दिया। बैठक में संघ संस्थापक बीडी शर्मा, प्रदेशाध्यक्ष योग राज शर्मा, उपप्रधान लेखराम कौशल, बलदेव दास शर्मा, सालीग्राम ठाकुर, सुजानपुर प्रधान वेद प्रकाश पाठक, टौणीदेवी प्रधान जगदीश चंद शर्मा, बिझड़ी प्रधान कर्म चंद सोनी, नादौन खंड प्रधान पुरषोत्तम दास शर्मा, हमीरपुर प्रधान कर्म चंद, उपप्रधान सुभाष शर्मा, प्रेस सचिव अनिरुद्ध डोगरा आदि प्रमुख रहे।