फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जागरूकता शिविर में 5 बेटियों को मेडल और स्मृति चिह्न प्रदान किए

विज्ञापन
विज्ञापन
मोटे अनाज का अधिक से अधिक उपयोग करने पर दिया जोर
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

भोरंज (हमीरपुर)। महिला एवं बाल विकास विभाग ने पोषण माह के तहत वीरवार को आंगनबाड़ी केंद्र ढनकरी-2 में वृत्त स्तरीय जागरूकता शिविर आयोजित किया। इसमें जिला कार्यक्रम अधिकारी अनिल कुमार ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत पलम का पौधा लगाकर शिविर की शुरुआत की। अनिल कुमार ने बताया कि पोषण माह के दौरान पांच मुख्य विषयों पर विशेष रूप से फोकस किया जा रहा है तथा इन विषयों पर आधारित कई जागरूकता गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। पौष्टिक एवं संतुलित आहार हमें कई गंभीर बीमारियों से बचा सकता है। हमें अपने खाने में गेहूं को कम करके मोटे अनाज का अधिक से अधिक उपयोग करना चाहिए। इस अवसर पर योगाभ्यास भी करवाया गया। शिविर के दौरान आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ने स्थानीय व्यंजनों के स्टॉल लगाए और पोषण मटके की स्थापना की। इसके अलावा विभिन्न क्षेत्रों में सराहनीय उपलब्धियां हासिल करने वाली 5 स्थानीय बेटियों को मेडल एवं स्मृति चिह्न प्रदान किए। वृत्त दो बी आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और एक सहायिका को उनके अनुकरणीय काम के लिए पुरस्कृत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें