फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Barsar College : बड़सर कॉलेज में मई के बाद नहीं लगी गणित और हिंदी की कक्षाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। एनएसयूआई के राष्ट्रीय संयोजक रूबल ठाकुर ने कहा है कि राजकीय महाविद्यालय बड़सर में अधिकतर प्रवक्ताओं के पद खाली हैं। आश्चर्य की बात है कि मई 2022 के बाद महाविद्यालय बड़सर में गणित और हिंदी विषय की कक्षाएं ही नहीं लग पाई हैं। इन विषयों के प्राध्यापकों के पद लंबे समय से खाली चले हुए हैं। उन्होंने कहा कि बार बार ज्ञापन सौंपने के बावजूद भी छात्र-छात्राओं की समस्या का हल नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन

रूबल ने कहा कि गणित विषय के लिए गेस्ट लेक्चर के तौर पर एक प्रवक्ता को रखा गया था, परंतु मातृत्व अवकाश पर जाने के कारण मई महीने के बाद कक्षाएं नहीं लग पाई हैं। हिंदी विषय के प्रवक्ता का पद एक साल से खाली चला हुआ है। रूबल ठाकुर ने कहा कि अगर सरकार जल्द से जल्द इन पदों को नहीं भरती है तो सरकार के खिलाफ आंदोलन करने से एनएसयूआई पीछे नहीं हटेगी। बड़सर महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. अश्वनी कुमार का कहना है कि डेपुटेशन पर अध्यापक उपलब्ध करवाने के लिए लिख दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें