फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेशों पर दियोटसिद्ध के दुकानदार खफा

विज्ञापन
विज्ञापन
बिझड़ी (हमीरपुर)। रविवार को दुकानें बंद रखने के आदेशों के चलते दियोटसिद्ध बाजार के दुकानदार भड़क गए हैं। बाबा बालक नाथ मंदिर में रविवार को ही अधिकतर श्रद्धालु माथा टेकने आते हैं, लेकिन सरकार के आदेशों के चलते दुकानदारों में रोष है। व्यापार मंडल प्रधान संजय कुमार ने कहा कि रविवार को दुकानें बंद रहने से श्रद्धालुओं को रोट प्रसाद लेने के साथ-साथ खाना खाने की भी असुविधा हो रही है। लॉकडाउन के कारण पहले ही दुकानदारों को क्षति हुई है और अब दोबारा दुकानें बंद रहने से परेशानी होगी। उधर, मंदिर में श्रद्धालुओं की सुविधा में कमी नहीं आएगी। पांच दिन का सप्ताह होने के सरकारी आदेशों के चलते मंदिर का महज लिपिकीय स्टाफ ही छुट्टी पर होगा। जबकि शेष कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। मंदिर अधिकारी कृष्ण कुमार ठाकुर का कहना है कि जितना भी लिपिकीय स्टाफ होगा। वह शनिवार और रविवार के दिन छुट्टी पर रहेगा। बाकी सारा स्टाफ सप्ताह भर उपलब्ध रहेगा। जिससे श्रद्धालुओं की सुविधा में कोई कमी नहीं आएगी। मंदिर के इर्द-गिर्द दुकानदारी कर रहे लोग फिलहाल रविवार को दुकानें बंद ही रखेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें