बड़ा (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के कस्बा बड़ा में एक दुकान के बाहर चोरी का मामला सामने आया है। यहां व्यापारी की दुकान से शातिर लगभग 60 पीस मारबल एवं टाइलें ले उड़े हैं। मारबल को उन्होंने अपनी दुकान के बाहर रखा था। भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि सुबह जब वह अपनी दुकान आए तो देखा कि उनकी दुकान के बाहर जो मारबल रखा था, उसमें से लगभग 60 पीस गायब थे। इस चोरी की घटना के बारे में उन्होंने स्थानीय पुलिस में भी शिकायत दर्ज करवा की है। जांच अधिकारी बलबीर सिंह ने बताया कि भुवनेश्वर कुमार की शिकायत दर्ज कर ली है। चोरी का सुराग लगाने के लिए कस्बा बड़ा के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। पिछले कुछ समय से कस्बा बड़ा के अतिरिक्त साथ लगते कस्बे लाहड़ और जटियाला आदि में भी शातिरों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। जिसमें से लाहड़ से एक टैक्सी का टायर चुरा कर ले गए थे। एक अन्य गाड़ी का म्यूजिक सिस्टम तथा जटियाला में एक घर में रात को सेंध लगा कर चोरी करने का प्रयास किया था। क्षेत्रवासियों ने पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस क्षेत्रों में रात्रि गश्त बढ़ा कर असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाई जाए।