टिक्करी गांव के पास एलटी लाइन पर गिरे बिजली खंभे की मरम्मत करता कर्मचारी। संवाद
सचित्र
अवाहदेवी(हमीरपुर)। बिजली उपमंडल टौणीदेवी के तहत आने वाले टिक्करी फीडर में मंगलवार को अचानक बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। टिक्करी गांव के पास एलटी लाइन का एक खंभा एचटी लाइन पर गिर गया, जिसके चलते अवाहदेवी, टिक्करी, बगवाड़ा, पंजोत, समीरपुर, संगरोह, समलेड़ा सहित आसपास के गांवों में सुबह 10:50 से लेकर दोपहर करीब 1:00 बजे तक बिजली गुल रही। स्थानीय लोगों के अनुसार एनएच निर्माण कंपनी ने यह खंभा कच्ची जगह पर मिट्टी के सहारे खड़ा किया था। बरसात के कारण मिट्टी बह गई और खंभा लाइन पर गिर पड़ा। टिक्करी फीडर के कनिष्ठ अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि सूचना मिलते ही तुरंत निर्माण कंपनी की जेसीबी मशीन मंगवाई गई और करीब दो घंटे की मेहनत के बाद बिजली आपूर्ति बहाल कर दी गई।