बाल स्कूल हमीरपुर में मैन्यूल असिस्टेंट और असिस्टेंट बॉटनिस्ट की परीक्षा के लिए अपना रोलनंबर दे
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। हिमाचल प्रदेश कर्मचारी चयन आयोग ने फूड एंड सप्लाई विभाग में पोस्ट कोड 707 के तहत मैन्यूल असिस्टेंट के छह पदों को भरने के लिए हमीरपुर और शिमला में परीक्षा आयोजित की गई। जबकि, आयुर्वेद विभाग में असिस्टेंट बोटानिस्ट के एक पद के लिए शाम के समय परीक्षा आयोजित की गई। असिस्टेंट बोटानिस्ट पद पोस्ट कोड 685 के तहत 687 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। रावमापा बाल हमीरपुर में इसके लिए दो परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। परीक्षा केंद्र एक में 256 अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे जबकि, 144 अभ्यर्थी परीक्षा देने पहुंचे थे। वहीं, परीक्षा केंद्र नंबर दो में 195 अभ्यर्थी अनुपस्थित और 92 उपस्थित रहे। आयोग के सचिव डा. जितेंद्र कंवर ने बताया कि पोस्ट कोड 707 के लिए प्रदेश भर से 2025 आवेदन आए थे। परीक्षा का आयोजन शांतिपूर्ण हुआ।