फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कविता पाठ में मन्नत और अंशिका शर्मा प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में हिंदी पखवाड़े के समापन पर अंतर्विद्यालय कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें छह स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। उपप्राचार्य समरजीत भाटिया ने कहा कि हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत जवाहर नवोदय विद्यालय डूंगरी में विभिन्न प्रतियोगिताओं सुलेख लेखन, रुतिलेख, कहानी श्रवण, कहानी लेखन, नारा और सूक्ति लेखन, भाषण, आशु भाषण प्रतियोगिता व वीर रसपूर्ण कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें बाल कवियों ने वीर रस से ओत-प्रोत अपनी कविताओं से सबका खूब मनोरंजन किया। कनिष्ठ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा मन्नत ने प्रथम, वरिष्ठ वर्ग में केंद्रीय विद्यालय हमीरपुर की छात्रा अंशिका शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें