फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: मंडी ने शिमला को पांच विकेट से हराया

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। अटल बिहारी वाजपेयी क्रिकेट स्टेडियम अमतर नादौन में मंगलवार को सीनियर वर्ग क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत टी 20 मुकाबले में मंडी ने शिमला को पांच विकेट से हरा दिया। इससे पूर्व मंडी की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का निर्णय लिया। शिमला की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 168 रन बनाए। इसमें निखिल गांगटा ने 40 और अभिमन्यु सिंगा ने 34 रन का योगदान दिया। मंडी की ओर से गेंदबाजी करते हुए राघव धवन तथा आयुष जम्वाल ने दो-दो और प्रशांत बख्शी, ऋषि धवन व राहुल ठाकुर ने एक-एक विकेट लिया। जबकि, एक खिलाड़ी रन आउट हुआ। जीत के लिए 169 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मंडी की टीम ने 19 ओवर में पांच विकेट पर 171 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। इसमें ऋषि धवन ने नाबाद 49 रन बनाए जबकि राघव धवन ने 30 तथा हिमांशु भारद्वाज ने 27 रन का योगदान दिया। शिमला की ओर से गेंदबाजी करते हुए मयंक डागर ने दो विकेट लिए तथा मुकुल नेगी, देवरथ विक्टा और रजत वर्मा ने एक-एक विकेट हासिल किया। अंत में मंडी ने शिमला को पांच विकेट से हराकर यह मुकाबला जीत लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें