सुजानपुर में आयोजित प्राथमिक स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता के पहले दिन वॉलीबॉल खेलते खि
सुजानपुर (हमीरपुर)। उपमंडल सुजानपुर के ऐतिहासिक चौगान में प्राथमिक स्कूलों की वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता बुधवार को शुरू हुई। इसका शुभारंभ विधायक राजेंद्र राणा ने किया। पहले दिन हुए मुकाबलों में वॉलीबाल में मंडी ने हमीरपुर को हराया। प्रेस सचिव प्यार चंद सकलानी ने कहा कि प्रतियोगिता के पहले दिन मंडी व हमीरपुर जिला के लड़कों की टीमों के बीच वॉलीबाल का मैच खेला गया।
इसमें मंडी ने 25-15, 25-5 के अंतर से मैच जीत लिया। दूसरा मैच सिरमौर व किन्नौर के बीच खेला गया। इसमें सिरमौर ने 25-10, 25-11 से जीत हासिल की। लड़कियों की वॉलीबाल स्पर्धा में मंडी ने ऊना को 2-0 सेट के अंतर से हराया। लड़कों की खो-खो स्पर्धा में मंडी व बिलासपुर के बीच मैच खेला गया। इसमें मंडी ने 9-2 के अंतर से जीत दर्ज की। लड़कियों के वर्ग में चंबा ने मंडी को 3-0 अंक से पराजित किया।