फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन साल से गायब व्यक्ति का जंगल में मिला कंकाल

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत पड़ती ग्राम पंचायत चंगर के गलोट खुर्द गांव के जंगल में तीन साल से लापता व्यक्ति का कंकाल मिला है। जंगल में खैर कटान के लिए गए मजदूरों ने यह कंकाल देखा। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पहले तो इसका पता नहीं चल सका कि यह कंकाल किसका होगा। लेकिन, कपड़ों से मृतक की पहचान तीन वर्ष पहले गुम हुए व्यक्ति के रूप में की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर नर कंकाल को कब्जे में लिया। मौत के कारणों की जांच के लिए फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया है। रोशन लाल (65) 14 अगस्त 2016 को गलोट खुर्द से अचानक गायब हो गया। वह अविवाहित था तथा मानसिक तौर पर परेशान बताया जा रहा था। रिहायश से करीब डेढ़ किलोमीटर दूर घने जंगल की झाड़ियों में उसका कंकाल मिला है। यहां पर खैर कटान चल रहा था, जिस कारण झाड़ियों तक कच्चा रास्ता बना हुआ था। झाड़ियों की कटाई के दौरान नर कंकाल दिखाई दिया। इसके बाद स्थानीय पंचायत प्रधान और पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर अर्जित सिंह ठाकुर ने बताया कि कंकाल को कब्जे में लेकर आगामी कार्रवाई की जा रही है। जांच के लिए फोरेंसिक टीम भी बुलाई गई है। मौत के कारणों का पता जांच के बाद ही लग पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें