फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: दूसरी मंजिल से गिरकर व्यक्ति की मौत

Thu, 15 Jan 2026 12:56 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना बड़सर के तहत मंगलवार रात को दी कृषि सहकारी सोसायटी सरेड़ी की दूसरी मंजिल से भद्री निवासी जोगिंद्र (56) पुत्र बीरबल की गिरकर मौत हो गई। जोगिंद्र सरेड़ी बाजार में राजेश सोनी पुत्र किशोरी लाल अगथान निवासी की दुकान में साफ-सफाई का काम का काम करता था। वह गत रात्रि राजेश सोनी के बगल में सहकारी समिति सरेड़ी की दूसरी मंजिल से गिर गया। गिरने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने बाहर निकल कर देखा तो जोगिंद्र सोसायटी के प्रांगण में पड़ा हुआ था। लोगों ने इसकी सूचना गलोड़ पुलिस चौकी को दी। पुलिस जोगिंद्र को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गलोड़ ले गई लेकिन डॉक्टरों ने इसे मृत घोषित कर दिया। एसआई विनय कुमार अत्री की अगुवाई में पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया। डीएसपी लालमन शर्मा ने बताया कि जोगिंद्र का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया है। मामले की छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें