फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जहरीला पदार्थ खाने से व्यक्ति की मौत

Fri, 14 Mar 2025 12:04 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। थाना सदर के तहत एक 42 वर्षीय व्यक्ति ने बुधवार रात जहरीला पदार्थ खा कर जान दे दी। तबीयत बिगड़ने पर परिजनों ने उसे अस्पताल ले जाने की कोशिश की लेकिन उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। मामले में पुलिस ने केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। पुलिस दिए बयान में मृतक रतन चंद के परिजनों ने कहा कि बेटा हमीरपुर में निजी होटल में कार्य करता है। बुधवार शाम को वह घर आया तो उसने मां को खाना बनाने के लिए कहा और अपने कमरे में चला गया। जब मां उसे खाना खाने के लिए बुलाने के लिए गई तो उसकी तबीयत बिगड़ी गई थी। उसे एम्म बिलासपुर में उपचार के लिए ले जाने की कोशिश की गई लेकिन उसने रास्ते में दम तोड़ दिया। एसपी हमीरपुर भगत सिंह ठाकुर ने कहा कि मामले में छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें