सर्वजन कल्याण सभा की ओर से भोटी गांव में आयोजित शिविर में योग करते ग्रामीण। संस्था।
- फोटो : mathura
हमीरपुर। सर्वजन कल्याण सभा के अध्यक्ष नवीन शर्मा ने कहा कि समाज को रोग मुक्त बनाने के लिए सर्वजन कल्याण सभा हमीरपुर हर पंचायत में योग शिविरों का आयोजन कर रही है। उन्होंने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग को जीवनशैली में शामिल करना जरूरी होता है। यह हमें शारीरिक और मानसिक रूप से स्वस्थ रखने में मदद करता है। सर्वजन कल्याण सभा द्वारा हमीरपुर की स्वाहल पंचायत के भाटी गांव में योग शिविर का शुभारंभ किया, जिसमें टौणी देवी ब्लॉक की बीडीसी चेयरमैन रीना देवी ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने योग को विश्वस्तरीय पहचान दिलाई है और आज पूरा विश्व 21 जून को योग दिवस के रूप में मना रहा है। योग सिर्फ एक दिन का अभ्यास नहीं है, अगर हम नियमित रूप से योग करेंगे तो योग से हमारे जीवन में आने वाले सकारात्मक बदलावों को जरूर महसूस करेंगे।