फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: बारिश के बगैर रुकी मक्की की बिजाई

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश के बगैर रुकी मक्की की बिजाई
विज्ञापन

एक पखवाड़ा हुआ लेट, अभी भी बारिश नहीं

जून के शुरूआत में बीज दी जाती है अक्सर मक्की

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। एक ओर बढ़ती गर्मी लोगों के लिए मुसीबत का कारण बनी हुई है तो वहीं दूसरी ओर किसानों की मुश्किलें भी बढ़ती जा रही हैं। मक्की की बिजाई के लिए बारिश की जरूरत है। ऐसे में मक्की की बिजाई के लिए भी देरी हो रही है। हालांकि जून के पहले सप्ताह में मक्की की बिजाई कर दी जाती है लेकिन इस बार अभी तक बारिश का नामोनिशान नहीं है। इसके चलते बिजाई का काम एक पखवाड़ा लेट हो चुका है। जुलाई में तो मक्की की फसल से खरपतवार हटाने और गुड़ाई करने का कार्य किया जाता है लेकिन इस बार अभी तक बिजाई तक नहीं हो पाई है। हालांकि, किसानों को मक्की के बीज कृषि विक्रय केंद्रों पर उपलब्ध करवा दिए गए हैं। जब तक बारिश नहीं होती है, तब तक बिजाई नहीं हो सकती है क्योंकि खेतों में नमी नहीं है। किसानों कर्मचंद, निर्मला देवी, देवराज, हंसराज, परमार सिंह, लीला देवी, रत्नी देवी आदि ने कहा कि जून के शुरू में मक्की की बिजाई शुरू हो जाती है लेकिन अभी तक बारिश न होने के कारण बिजाई नहीं हो पाई है। जिले में 75,000 के करीब किसान हैं और 28 हजार हेक्टेयर भूमि पर बिजाई करने का कार्य किया जाता है। इसके बारे में कृषि विभाग के उपनिदेशक डॉ. शशि पाल ने कहा कि मक्की बीजने का समय है। किसानों को भी बारिश का ही इंतजार है। किसानों को बीज उपलब्ध करवा दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें