फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश में भीगी मक्की की फसल, साई लोहारा में मकान की दीवार गिरी

विज्ञापन
गलोड़ क्षेत्र में बारिश के चलते किसानों ने तिरपाल से ढकी मक्की की काटी हुई फसल। - फोटो : Hamirpur-HP
विज्ञापन
बिझड़ी/डिडवीं टिक्कर/गलोड़/हमीरपुर। जिलाभर में शनिवार को हुई बारिश से मक्की की काटी हुई फसल भीग गई है। बारिश के कारण किसानों की दौड़ खेतों की ओर लगी रही। किसानों ने मक्की की फसल को खेतों में ही तिरपाल आदि से ढका। वहीं, दिनभर हुई बारिश के चलते इनका फसल कटाई का कार्य भी प्रभावित हुआ है। उधर, बारिश के कारण ग्राम पंचायत डुग्घा ब्राह्मणा में 90 वर्षीय रोशनी देवी के मकान की दीवार गिर गई। पानी की टंकी भी टूट गई है। ग्राम पंचायत डुग्घा के उपप्रधान आंचल पटियाल ने कहा कि इस बात की सूचना पटवारी को दे दी गई है।
विज्ञापन

हलका पटवारी विनोद शर्मा ने कहा कि मौका देखकर नुकसान का आकलन कर आगामी कार्रवाई की जाएगी। वृद्ध महिला घर में अकेली रहती है। गलोड़ क्षेत्र में बारिश के करण फसल कटाई में लगे किसानों के चेहरे लटक गए हैं। पहले जंगली जानवरों व पक्षियों ने फसल को बर्बाद किया, अब रही सही कसर वर्षा ने पूरी कर दी। किसानों देश राज, बलबीर सिंह, अशोक कुमार, मदन लाल, जोगिंद्र सिंह, अश्वनी कुमार का कहना है कि भारी भरकम पैसा खर्च करके फसल को तैयार किया है, लेकिन अंत में किसानों के हाथ कुछ प्राप्त नहीं हो रहा है।
बिझड़ी के किसानों सुखदेव, राम प्रकाश, रामनाथ, प्रेम सिंह, अश्वनी, योगराज, बलदेव रामतीर्थ, सुभाष, बंशी राम, रामकृष्ण, रतन चंद का कहना है कि इस बारिश के कारण उनकी सारी मेहनत बर्बाद होती नजर आ रही है। ऐसे में किसानों की चिंता लगातार बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें