बिझड़ी (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत बराहलड़ी के टिक्कर गांव में भारी बारिश से मक्की की फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पहले बारिश न होने के कारण मक्की की फसल देरी से बीजी गई और अब बारिश के कारण मक्की की फसल खेतों में बिछ गई है। किसानों को दोहरी मार झेलनी पड़ रही है। किसानों बलदेव शर्मा, बुद्धि सिंह, सतीश शर्मा, देशराज, पुरुषोत्तम शर्मा, गौतम शर्मा ,मिलाप चंद ,कांता देवी, सरोज शर्मा, हेमराज आदि ने कहा कि पिछले दिनों बारिश के कारण उनकी फसल पूरी तरह से बर्बाद हो गई है। पंचायत प्रधान अरविंद कुमार ने कहा कि मक्की की फसल को काफी नुकसान हुआ है। शीघ्र ही कृषि विभाग से उनके नुकसान का आकलन करने के बारे में कहा जाएगा। लोगों ने सरकार से मांग की है कि मक्की की फसल की बिजाई, खाद और बीज के लिए बैंक से ऋण भी ले रखा है। ऐसे में उसकी भरपाई होनी चाहिए।