फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: त्योहारी सीजन में मुख्य बाजार बना पार्किंग का अड्डा

विज्ञापन
विज्ञापन
बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से पार्क हो रहे वाहन
विज्ञापन


जगह-जगह लग रहा जाम

प्रत्येक वर्ष मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही पर लगाया जाता है प्रतिबंध

संवाद न्यूज एजेंसी

हमीरपुर। त्योहारी सीजन में मुख्य बाजार हमीरपुर वाहन चालकों के लिए पार्किंग का अड्डा बनकर रह गया है। सुबह और शाम बाजार में जाम लगना आम बात हो गई है। बाजार में पार्किंग के लिए उचित व्यवस्था न होने के कारण वाहन चालक बेतरतीब तरीके से अपनी मर्जी के अनुसार वाहनों को पार्क कर रहे हैं। इससे बाजार में खरीदारी करने आने वाले लोगों और महिलाओं को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। त्योहारी सीजन में अक्सर बाजारों में खरीदारी के लिए लोगों की भीड़ रहती है। ऐसे में वाहनों की आवाजाही के कारण हादसों का खतरा बना रहता है हालांकि प्रत्येक वर्ष जिला प्रशासन की ओर से मुख्य बाजार में वाहनों की आवाजाही को लेकर कुछेक समय तक प्रतिबंध लगाया जाता है, ताकि बाजार में लोगों को किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना न करना पड़े। स्थानीय दुकानदारों अश्वनी, राकेश, रमनकांत, रजनीश, प्रभुराम, संदीप, मुन्ना वर्मा आदि ने कहा कि बाजार में प्रतिदिन घंटों तक जाम लग रहा है। इससे दुकानों में आने वाले ग्राहकों को भी दिक्कत झेलनी पड़ रही है। बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के साथ अन्य वाहन भी सरपट दौड़ रहे हैं। इससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक वर्ष त्योहार के सीजन में जिला प्रशासन की ओर से बाजार में वाहनों की आवाजाही पर प्रतिबंध लगाया जाता है लेकिन इस वर्ष वाहनों की आवाजाही को लेकर कोई भी नियम निर्धारित नहीं किए गए हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से समस्या का समाधान करने की मांग की है। इस बारे में ट्रैफिक इंचार्ज हमीरपुर राजकुमार ने कहा कि शीघ्र ही बाजार में बेतरतीब तरीके से पार्क वाहनों के चालान काटे जाएंगे ताकि बाजार में जाम की समस्या का समाधान हो सके। जिलास्तर पर बाजारों का निरीक्षण किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें