फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: महिला मंडल ने ग्रामीणों को दिया स्वच्छता का संदेश

Wed, 20 Aug 2025 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
स्वच्छता अभियान के दौरान अप्पर ढो महिला मंडल के सदस्य। स्रोत : महिला मंडल
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की कंज्याण पंचायत के अप्पर ढो महिला मंडल के सदस्यों ने स्वच्छता अभियान शुरू किया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत ग्रामीणों को स्वच्छता का संदेश दिया। महिला मंडल के सदस्यों ने राजकीय माध्यमिक पाठशाला ढो के रास्ते की सफाई की। बरसात के मौसम में रास्ते में उगी झाड़ियों के कारण स्कूल में जाने वाले बच्चों काे दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा था। महिला मंडल प्रधान निशा कुमारी ने कहा कि सामाजिक परिवर्तन के लिए महिला वर्ग की अहम भूमिका होती है। संपूर्ण स्वच्छता अभियान के संपन्न होते ही नशे के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा। इस दौरान पूर्व पंचायत प्रधान पवन कुमार, पंचायत प्रतिनिधि रीना कुमारी, पूर्व पंचायत प्रतिनिधि केसरी देवी, सिमरो देवी, पूनम कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें