फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: घराण में दस लाख से बनेगा महिला मंडल भवन

Thu, 13 Feb 2025 12:40 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
जाहू (हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र भोरंज की दाड़ी पंचायत के घराण गांव में विधायक आपके द्वार कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विधायक सुरेश कुमार ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। उनका मौके पर ही निपटारा किया। विधायक सुरेश कुमार ने कहा कि कंज्याण को बमसन क्षेत्र का मुख्यालय बनाने की ओर कार्य किया जा रहा है। यहां पर जल शक्ति विभाग का उपमंडल कार्यालय खोला गया है। उन्होंने महिला मंडल के सदस्यों की मांग पर घराण महिला मंडल भवन के निर्माण के लिए दस लाख रुपये देने व घराण में प्राथमिकता से वर्षाशालिका का निर्माण करने की घोषणा की। इसके अलावा भोरंज कॉलेज के विद्यार्थियों के लिए मुद्रिका बस चलाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम में भोरंज ब्लॉक अध्यक्ष विजय बन्याल, एससी विभाग के अध्यक्ष डॉ. दीप चंद, सोशल मीडिया प्रभारी चंदन ठाकुर, दाड़ी पंचायत प्रधान कुशाल ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें