फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराष्ट्र से पहुंचे 22 लोगों को बड़सर के तीन सेंटरों में किया क्वारंटीन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़सर (हमीरपुर)। महाराष्ट्र के ठाणे से पठानकोट पहुंचे लोगों को हिमाचल पथ परिवहन निगम की बस में हमीरपुर लाया गया। जिसमें 22 लोगों को बड़सर उपमंडल के तीन संगरोध केंद्रों में रखा गया है। राजकीय महाविद्यालय बड़सर में चार लोगों, राधा स्वामी सत्संग केंद्र दरकोटी में 9 तथा दियोटसिद्ध सेंटर में दो परिवारों के 9 लोगों को रखा गया है। बड़सर डिग्री कॉलेज में चार लोगों के पहुंचने से पहले इसे पंचायत प्रधान बीना देवी ने मौके पर जाकर सैनिटाइज करवाया। प्रधान ने बताया कि उन्हें सूचना दी गई थी कि डिग्री कॉलेज में कुछ लोगों को ठहराया जाएगा। उसके लिए वह मौके पर पहुंचीं तथा व्यवस्था का जायजा लिया। तहसीलदार ओपी शर्मा ने मौके पर प्रबंधों का जायजा लिया। एसडीएम बडसर प्रदीप कुमार ने बताया कि बाहर से आए 22 लोगों को तीन सेंटरों में रखा गया है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें