सुजानपुर(हमीरपुर)। विधानसभा क्षेत्र सुजानपुर के सेक्टर टौणी देवी में केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की ओर से चलाए जा रहे महिला पहाड़ी संगीत कार्यक्रम का शुभारंभ बुधवार को माता मंदिर टौणी देवी परिसर में हुआ। कार्यक्रम में 28 महिला मंडलों ने भाग लिया। प्रथम स्थान महिला मंडल झनिक्कर, दूसरा स्थान के लिए दो महिला मंडलों को चुना गया। इसमें महिला मंडल बारीं व सिसवा शामिल हैं। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि महिला मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष वंदना योगी ने शिरकत की। अर्चना चौहान व मंडल महिला मोर्चा अध्यक्ष सरोज ठाकुर ने आए हुए मुख्य अतिथियों को टोपी और शॉल पहनाकर उनका स्वागत किया। इस कार्यक्रम में प्रयास संस्था के माध्यम से ऑटोमेटिक सेनेटरी पैड का वितरण किया गया तथा स्वयं सहायता समूह की ओर से हाथ से निर्मित वस्तुओं की प्रदर्शनी भी लगाई गई।
समाचार : सोनम शर्मा : गौरव जैन