फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जिले में मानसून सीजन में अभी तक 52.15 करोड़ का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। मानसून सीजन में जिला हमीरपुर में अभी तक नुकसान का आंकड़ा 52 करोड़ 15 लाख रुपये तक पहुंच गया है। जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (डीडीएमए) को प्राप्त रिपोर्टों के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान लोक निर्माण विभाग को 59.55 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। अगर इस मानसून सीजन में 27 जून के बाद के आंकड़ों पर नजर डालें तो जिले में लोक निर्माण विभाग को सर्वाधिक 30.02 करोड़ रुपये की क्षति हुई है। जलशक्ति विभाग की संपत्ति को भी लगभग 20.85 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। बिजली बोर्ड की लाइनों और ट्रांसफार्मरों इत्यादि की भी लगभग 52.76 लाख रुपये की क्षति हुई है। इस दौरान जिले में दो कच्चे मकान और 11 गोशालाएं ध्वस्त हुई हैं। जबकि, 11 कच्चे मकान और एक पक्का मकान भी आंशिक रूप से क्षतिग्रस्त हुए हैं। जिले में लगभग 62.49 लाख रुपये की फसलें भी तबाह हुई हैं। उपायुक्त एवं डीडीएमए के अध्यक्ष अमरजीत सिंह ने बताया कि राजस्व विभाग और अन्य विभागों के फील्ड अधिकारियों एवं कर्मचारियों को नुकसान की त्वरित एवं विस्तृत रिपोर्ट प्रेषित करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि मरम्मत कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि का प्रावधान किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें