फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: तहसील कार्यालय टौणी देवी के तहत 11 लाख रुपये का नुकसान

Mon, 15 Sep 2025 12:58 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी (हमीरपुर)। तहसील कार्यालय टौणी देवी के अंतर्गत बारिश के कारण 11 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के कारण तीन मकान, एक दुकान, एक गोशाला और दो डंगे व एक संपर्क रास्ता क्षतिग्रस्त हुआ है। भटेड़ पंचायत के अंदराल गांव में आशा देवी के मकान पर मलबा गिर गया। वहीं, घर से कुछ दूरी पर लहसा गिरने से सड़क के गिरने का खतरा बना हुआ है। कुलजीत सिंह को स्लेटपोश मकान गिरने से 15 हजार, नवीकांत के घर के साथ भूस्खलन व डंगा गिरने से 50 हजार, कुशल सिंह को डंगा गिरने से दो लाख, काका राम को मकान गिरने से एक लाख, अजय कुमार को गोशाला गिरने से 50 हजार, लोहाखर में अशोक कुमार के घर के साथ रास्ता गिरने से एक लाख, टिक्का कक्कड़ में कुलदीप सिंह का कच्चा मकान का गिरने से 10 हजार और कक्कड़ में किशोरी लाल की दुकान गिरने से एक लाख रुपये का नुकसान हुआ है। तहसीलदार टौणीदेवी सौरभ धीमान ने कहा कि नुकसान का आकलन कर लिया गया है। परिवारों को फौरी राशि प्रदान कर दी गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें