फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: अमरोह में ग्रीन हाउस में आग से 80 हजार रुपये का नुकसान

विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। उपमंडल भोरंज की अमरोह पंचायत में वीरवार देर रात एक ग्रीन हाउस में आग लग गई। जिससे प्रभावित परिवार का 80 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ। पंचायत प्रधान मीना देवी ने कहा कि वीरवार देर रात्रि देश राज पुत्र अर्जुन दास गांव व डाकघर अमरोह तहसील भोरंज जिला हमीरपुर के घर के साथ बने ग्रीनहाउस में आग लग गई। जिसमें पशुओं के लिए रखा घास, एक मोटरसाइकिल व साइकिल जलकर राख हो गई है। इस अग्निकांड में 80 हजार रुपये के करीब नुकसान हुआ।
विज्ञापन


अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका। हालांकि आग लगने पर अग्निशमन विभाग व पुलिस विभाग के कर्मी भी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने भी आग पर काबू पाने की कोशिश की, लेकिन तब तक सब जलकर राख हो गया। उधर, इस बारे भोरंज थाना प्रभारी सुरम सिंह ने कहा कि अग्निकांड की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर गई थी। परंतु आग पर काबू नहीं पाया जा सका। आग के कारणों के पता नहीं चल सका है। मामला दर्ज छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें