अंडर-19 राज्यस्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लंबी कूद मुकाबले में भाग लेती खिलाड़ी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। राजकीय महाविद्यालय हमीरपुर के सिंथेटिक मैदान पर चल रही अंडर-19 62वीं राज्यस्तरीय महिला एवं पुरुष वर्ग की एथलीट मीट के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न मुकाबले हुए। इन मुकाबलों में प्रदेशभर से करीब 600 खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग की एक सौ मीटर दौड़ में हमीरपुर का कौस्तुभ प्रथम, कनिष्क और आवंतिक दूसरे और बिलासपुर के अमर तीसरे स्थान पर रहे। 400 मीटर में रोहित मंडी प्रथम, कृष्ण हमीरपुर द्वितीय और राहुल व हरप्रीत तीसरे स्थान पर रहे। 800 मीटर में यशपाल मंडी प्रथम, कृष्ण हमीरपुर दूसरे और अभिषेक कांगड़ा तीसरे स्थान पर रहे। 1500 मीटर दौड़ में चमन मंडी प्रथम, अभिषेक कांगड़ा द्वितीय और यशपाल मंडी तृतीय स्थान पर रहे। शॉटपुट में परविंद्र कांगड़ा प्रथम, सौरव मेहता शिमला और शशिकांत ऊना तीसरे स्थान पर रहे। लड़कियों के वर्ग में एक सौ मीटर दौड़ में दिव्या हमीरपुर प्रथम, संजना द्वितीय और सतविंद्र कौर तृतीय स्थान पर रहीं। 400 मीटर दौड़ में खुशी साईं धर्मशाला प्रथम और कुसुम द्वितीय रही। 800 मीटर में ऊषा साईं धर्मशाला प्रथम, खुशी द्वितीय और पारुल एसएच बिलासपुर तृतीय स्थान पर रही। लंबीकूद में कृतिका कांगड़ा प्रथम, दिव्या हमीरपुर द्वितीय और अदिति हमीरपुर तृतीय स्थान पर रही। डिस्कस थ्रो में बवीता मंडी प्रथम, नैंसी हमीरपुर द्वितीय और काजल शिमला तृतीय स्थान पर रही। एडीपीओ राजेंद्र शर्मा ने कहा कि प्रतियोगिता का समापन 21 अक्तूबर को पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल करेंगे।