फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाभर में मनाया लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार

विज्ञापन
विज्ञापन
टौणी देवी/हमीरपुर। जिलाभर में लोहड़ी और मकर संक्रांति का त्योहार धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विभिन्न पकवानों सहित खिचड़ी भी बनाई गई। भगवती पब्लिक स्कूल जलाड़ी में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। बच्चों मनवर, आथर्व, सेजल, नितिन, रितिक, मौली, तेजस, वंश, कशिश, रजत, अखिल ने लोहड़ी गाकर त्योहार मनाया। इसके अलावा ऑक्सफोर्ड इंटरनेशनल स्कूल हमीरपुर में लोहड़ी का त्योहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। कोटला कल्लर स्कूल, परमार्थ इंटरनेशल स्कूल कक्किड़ार, लिलि लिटल फ्लावर स्कूल बाड़ी रंगस में लोहड़ी का त्योहार मनाया गया। वहीं मंगलवार को मकर संक्रांति पर छत्रैल गांव में ग्रामीणों ने पीपल पूजन किया। छत्रैल में हर वर्ष मकर संक्रांति पर इसका आयोजन किया जाता है तथा इस दौरान विधिवत पूजा अर्चना की गई। इस दौरान भंडारे का आयोजन भी किया गया। गांव के पूर्व सैनिक अमरनाथ चौहान के साथ ही अन्य लोग इसमें पूर्ण सहयोग करते हैं। मकर संक्रांति पर सभी के स्वास्थ्य लाभ व प्रगति की कामना भी की गई। इस दौरान प्रेम सिंह, प्रकाश चौहान, प्रेम प्रकाश, मस्त राम, रविंद्र, रमेश चंद, विनोद, प्रवीण, प्रशोत्तम, मिलाप, बीरबल सहित कई अन्य लोग मौजूद रहे। इस दौरान मकर संक्रांति की सभी को शुभकामनाएं दी गईं। इसके अलावा मकर संक्रांति के अवसर पर श्रद्धालुओं ने विभिन्न पावन स्थलों गसोता महादेव, मारकंडा आदि में आस्था की डुबकी लगाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें