लिटल एंजल पब्लिक स्कूल टौणी देवी के वार्षिक समारोह में प्रस्तुति देते बच्चे।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। लिटल एंजल्स पब्लिक स्कूल टौणी देवी में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि प्रो. केएल वर्मा रहे। मुख्यातिथि ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। स्कूल प्रबंधक रणवीर सिंह चौहान ने मुख्यातिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। स्कूल के छात्रों ने गणेश वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम की शुरुआत की। जिसमें छात्रों ने बचपन कहां.., छूना है आसमान... वो किशना है... फिर भी दिल है हिंदुस्तानी सहित अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत किए। कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य सुमन चौहान ने वार्षिक रिपोर्ट पढ़कर स्कूल की उपलब्धियों से अवगत करवाया और मुख्यातिथि ने स्कूल के मेधावी छात्रों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया।