फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: एल्यूमीनियम फैक्ट्री से शराब बरामद, दो अलग-अलग केस दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना हमीरपुर की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर एक एल्यूमीनियम फैक्ट्री से शराब बरामद की है। पुलिस ने फैक्ट्री के चौकीदार के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। मंगलवार को पुलिस टीम तरोपका में गश्त पर थी। इस दौरान गुप्त सूचना के आधार पर एल्यूमीनियम फैक्ट्री के चौकीदार रूप लाल उर्फ मंगलू, निवासी गांव एवं डाकघर बोहणी से एल्यूमीनियम फैक्ट्री के अंदर से 24 बोतल देसी शराब बिना लाइसेंस/परमिट के बरामद की। उधर, चमनेड़ में भी मुल्खराज शर्मा के मकान के साथ बनी गोशाला के बरामदा से 6,375 मिलीलीटर देसी शराब बिना लाइसेंस/परमिट के बरामद की गई। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर डॉ. आकृति शर्मा ने बताया कि दोनों मामलों में केस दर्ज कर आगामी कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें