बारीं मंदिर के समीप संपर्क मार्ग पर फैंका गया मलबा। स्रोत : ग्रामीण
टौणी देवी (हमीरपुर)। एनएच तीन का निर्माण कार्य टौणी देवी में जारी है। बारीं मंदिर के समीप संपर्क सड़क पर कंपनी की ओर से मलबा फेंक दिया गया है। जिस कारण यहां पर आवागमन चार दिनों से बंद हो गया है। मार्ग के अवरूद्ध होने के कारण लोग भी परेशान हो रहे हैं। इसी संपर्क सड़क का प्रयोग करते हुए लोग सहकारी सभा बारीं, प्राथमिक पाठशाला बारीं, पशु चिकित्सालय सहित तहसील के लिए जाते हैं। लोगों ने एनएच तीन निर्माण कंपनी से समस्या के समाधान की मांग की है। निर्माण कंपनी के साइट इंजीनियर सुशील कुमार ने कहा कि समस्या ध्यान में आई है। जल्द ही मार्ग में पड़े मलबे को हटा दिया जाएगा।