फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: हल्की बारिश ने बढ़ाई किसानों की चिंता

Tue, 28 Apr 2026 11:58 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिले में मंगलवार को दिन भर आसमान में बादल छाए रहने और हल्की बारिश से किसानों की चिंता बढ़ गई। मौसम में अचानक आए बदलाव से खेतों में गेहूं की फसल की कटाई और थ्रेसिंग का कार्य प्रभावित हुआ। इस बार लगभग 27 हजार हेक्टेयर क्षेत्र में गेहूं की बिजाई की गई थी। इनमें से करीब 70 फीसदी किसानों ने फसल की थ्रेसिंग कर ली है। जिन किसानों की फसल खेतों में है या कटाई के बाद खुले में रखी है वे चिंतित हैं। बारिश से गेहूं की गुणवत्ता पर असर पड़ सकता है। कृषि विभाग हमीरपुर के उपनिदेशक डीडी शर्मा ने बताया कि थ्रेसिंग का कार्य करीब 70 फीसदी पूर्ण हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें