बिझड़ी (हमीरपुर)। एसडीपीओ बड़सर सचिन हीरेमठ ने हथियार धारकों को अंतिम चेतावनी देते हुए सचेत किया है कि लोकसभा चुनाव और विधानसभा उपचुनाव को मद्देनजर रखते हुए हथियार हथियार जमा करवाएं। कुछ हथियारधारक नियमों की अवहेलना कर रहे हैं। पुलिस अब हथियार जब्त करने को मजबूर है और यह कार्रवाई शुरू की जा चुकी है। सचिन हीरेमठ ने अंतिम बार हथियार धारकों को आग्रह किया है कि जल्द हथियार जमा करवा दें नहीं तो जब्त कर हथियार धारक का लाइसेंस भी रद्द कर दिया जाएगा। इसके अलावा धारा 144 के अवहेलना पर धारा 188 के अंतर्गत आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
समाचार : सोनम शर्मा : अश्वनी कालिया