हमीरपुर कार्यालय के बाहर प्रदर्शन करते एलआईसी कर्मचारी।
- फोटो : Hamirpur-HP
हमीरपुर। भारतीय जीवन बीमा निगम की दोनों शाखाओं के समस्त कर्मचारियों एवं अधिकारियों ने संयुक्त आह्वान पर केंद्र सरकार के विरोध में जोरदार नारेबाजी की। शाखा सचिव अंकुश ने कहा कि एक फरवरी को एलआईसी के आईपीओ लाने पर यह विरोध प्रदर्शन किया गया। इसमें क्लास वन फेडरेशन, क्लास टू फेडरेशन एवं नादौन जोन इंश्योरेंस इंप्लाइज एसोसिएशन ने एक साथ मिलकर सरकार के इस रवैये का विरोध किया। सरकार लगातार सरकारी क्षेत्र का विनिवेश करने में लगी हुई है। पहले बीएलएनएल उसके बाद एयरलाइंस, फिर आईडीबीआई बैंक और अब एलआईसी को बेचने का विधेयक बना रही है। इसका विरोध भारतीय जीवन बीमा निगम की समस्त शाखाओं में किया गया। इस दौरान सरकार को चेताया गया है कि अगर एलआईसी को शेयर मार्केट में लिस्ट किया तो समस्त कर्मचारी व अधिकारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे।