फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: कार सवार दो युवकों से चिट्टा बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। पुलिस थाना नादौन के तहत पुलिस ने मंगलवार देर रात नाके के दौरान 2 कार सवार युवकों से पांच ग्राम चिट्टा पकड़ा है। रात के समय पुलिस टीम ने नादौन सीमा पर मसेह खड्ड के निकट नाका लगा रखा था। इसी दौरान शक के आधार पर जब एक कार की तलाशी ली गई तो कार सवार दो युवकों से पांच ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पैकेट से चिट्टा बरामद हुआ, उस पैकेट से ही एक फॉयल पेपर और 10 रुपये का फटा हुआ नोट भी बरामद हुआ। पुलिस ने कार सवार विक्की निवासी ग्राम तरेटी और विशाल निवासी गांव सुंह, डाकघर जलाड़ी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। थाना प्रभारी नादौन कुलदीप पटियाल ने कहा कि आरोपियों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें