फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन क्षेत्र में तेंदुए ने 12 बकरियों को मार डाला

विज्ञापन
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। उपमंडल नादौन के साथ सटे ज्वालामुखी के सिल्ह क्षेत्र के गांव भोरन में तेंदुए की दहशत से लोग सहमे हुए हैं। शनिवार को यहां गांव के पास ही तेंदुए ने 9 बकरियों को मार दिया है। जबकि, तीन बकरियों को तेंदुए ने अपना निवाला बनाया। पीड़िता स्वर्ण देवी पत्नी रमेश चंद ने बताया कि उन्होंने घर के निकट ही खेतों के पास 12 बकरियां चरने के लिए छोड़ी थीं, परंतु कुछ समय बाद किसी ने वहां तेंदुए को देखकर उन्हें तथा ग्रामीणों को सूचित किया।
विज्ञापन


तेंदुए का पता चलते ही ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। लोगों ने हल्ला करके तेंदुए को घटनास्थल से भगाया, परंतु तब तक वह तीन बकरियों को निवाला बना चुका था और बाकी बची 9 बकरियों को उसने मौत के घाट उतार दिया था। वन विभाग की बीट अधिकारी शमां कुमारी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि मारी गईं बकरियों का पोस्टमार्टम करवा कर उन्हें दफना दिया गया है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में विभाग की ओर से पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें