फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: भरेड़ी में कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत

Tue, 25 Feb 2025 12:42 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
भोरंज (हमीरपुर)। पुलिस थाना भोरंज के तहत गांव भरेड़ी के कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने कुएं से तेंदुए को बाहर निकाला और पोस्टर्माटम करवाकर वन विभाग को सौंप दिया है। वन विभाग की ओर से आगामी कार्रवाई की जा रही है। कुएं में तेंदुए के गिरने की सूचना पुलिस को सुबह मिली। पुलिस ने वन विभाग को सूचित किया। बहरहाल तेंदुए का पोस्टमार्टम करवाकर वन विभाग को सौंपा जा चुका है। भोरंज के विभिन्न गांवों में तेंदुए ने आतंक मचाया हुआ है। भोरंज वासी काफी समय से वन विभाग से पिंजरा लगाने की मांग कर रहे हैं। एसपी भगत सिंह ने कहा कि कुएं में डूबने से तेंदुए की मौत हुई है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें