फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: नादौन चौक से लैपटॉप, मोबाइल, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। पुलिस थाना सदर के तहत चोरी का मामला दर्ज किया गया है। शुक्रवार रात को नादौन चौक से लैपटॉप, मोबाइल, चांदी के सिक्के और नकदी चोरी हुई है। पारस शर्मा पुत्र भूपेंद्र शर्मा निवासी अणु खुर्द ने चोरी की शिकायत दर्ज करवाई है। पारस ने कहा कि नादौन चौक में सुमित के पास काम करता है और संस्थान की दूसरी मंजिल पर आईटी टेक केडर्स खोला हुआ है। सुबह जब वह वहां पहुंचा तो देखा कि दरवाजा टूटा हुआ है और दो लैपटॉप और एक मोबाइल फोन चोरी हो चुका है। निचली मंजिल से 10 हजार और चांदी के सिक्के भी चोरी हो गए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है तथा छानबीन जारी है। पुलिस अधीक्षक भगत सिंह ने कहा कि छानबीन जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें