फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: उपायुक्त हमीरपुर के आवास को भी भूस्खलन से खतरा

Sun, 20 Aug 2023 12:08 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
विज्ञापन
हमीरपुर। जिलेभर में भारी बारिश का कहर लगातार जारी है। उपायुक्त हमीरपुर हेमराज बैरवा के हीरानगर स्थित सरकारी आवास के समीप भी भारी भूस्खलन हुआ है। भूस्खलन के कारण मलबा हमीरपुर से अणु को जाने वाले मार्ग पर आ पहुंचा है। इससे 14 अगस्त से इस मार्ग पर भारी वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है। सरकारी आवास को नुकसान से बचाने के लिए जिस स्थान पर भूस्खलन हुआ है, वहां पर बड़े तिरपाल से पहाड़ी को ढक दिया गया है। हमीरपुर को जिले का दर्जा मिलने से पूर्व उपायुक्त का यह आवास वन विभाग की निरीक्षण कुटीर होती थी, लेकिन जिला बनने के बाद इसे उपायुक्त आवास बना दिया गया।
विज्ञापन

वहीं, मसियाणा घट से लेकर मसियाणा चौक तक चार किलोमीटर की सड़क पर जगह-जगह ल्हासे गिरे हुए हैं। इन ल्हासों के गिरने से सड़क पूरी तरह बाधित हो गई है। इन सड़कों पर गुजरने से भी वाहन चालकों में किसी बड़ी दुर्घटना होने का खतरा बना हुआ है। गांवों में मसियाणा, बाडला और कुसवाड़ के लोगों को अपने घरों के लिए खतरा बना हुआ है। पांच पंचायतों के लोग भी इसी सड़क से सैकड़ों वाहन आवाजाही करते हैं। सड़कों पर गिरा मलबा ज्यों का त्यों है।
सात दिन बीत जाने के बाद भी स्थिति वैसी ही बनी हुई है। वहीं, प्रशासन की ओर से वाहनों की आवाजाही के लिए यह सड़क बंद नहीं की गई है। करीब तीन किलोमीटर क्षेत्र में 20 से अधिक स्थानों पर पहाड़ टूटने के कगार पर है। ग्रामीणों पुष्पा देवी, पूजा, विजय कुमार, बलवंत, अश्वनी ठाकुर, जालम सिंह व सिद्धार्थ ने प्रशासन से आग्रह किया है कि सड़कों पर गिरे मलबे को हटाने तक बड़ी गाड़ियों की आवाजाही को बंद किया जाए और शीघ्र ही मलबे को हटाया जाए। जिले में बारिश और भूस्खलन के कारण 17 पशुशालाएं, 19 मकानों को नुकसान पहुंचा है। वहीं, नौ डंगे जमींदोज हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें