फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hamirpur (Himachal) News: जलाड़ी के पड़िहारा में मॉडल कॅरिअर सेंटर के लिए भूमि चिह्नित

Tue, 10 Oct 2023 12:30 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हमीरपुर (हि. प्र.)
विज्ञापन
पडिहारा में मॉडल करियर सेंटर का तीन मंजिला भवन परिसर के निर्माण कार्यके लिए आयोजित शिविर में भा
विज्ञापन
नादौन (हमीरपुर)। ग्राम पंचायत जलाड़ी के पड़िहारा में मॉडल कॅरिअर सेंटर के तीन मंजिला भवन का निर्माण कार्य शीघ्र आरंभ होगा। मॉडल कॅरिअर सेंटर के लिए गांव में भूमि चिह्नित कर ली गई है। कौशल विकास निगम का यह उप कार्यालय होगा। मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू के निर्देशानुसार कौशल विकास से संबंधित यहां कई गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को इस प्रस्तावित स्थल पर ग्रामीणों के लिए एक जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कौशल विकास निगम के प्रदेश प्रशिक्षण संयोजक पंकज भारद्वाज ने लोगों को कौशल विकास कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की। उन्होंने कहा कि जलाड़ी में निर्मित होने जा रहा यह उपकेंद्र प्रदेश का प्रथम उपकेंद्र होगा। जहां विभिन्न गतिविधियों का आयोजन होगा, ताकि युवाओं को रोजगार उपलब्ध करवाया जा सके।
उन्होंने कहा कि इस केंद्र के माध्यम से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर तक युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध करवाया जा सकेगा। इस अवसर पर पंचायत प्रधान जगमोहन मनी, वार्ड सदस्य सिकंदर कुमार, प्रसन्नो देवी सहित शिक्षा कुमारी, अमरजीत, शशि शर्मा व विजय सहित अन्य लोग उपलब्ध उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें